जिले में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

जिले में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
यूपी से बन कर आ रही नकली अंग्रेजी  शराब का जखीरा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
रुद्रपुर। आबकारी विभाग ने मुरादाबाद से काशीपुर लाई जा रही नकली अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया। साथ ही  दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। आबकारी के मुताबिक शराब की सप्लाई लेने वाले के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, जल्द ही उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि काशीपुर-जसपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में अलीगंज ओवरब्रिज के रास्ते से अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए आबकारी निरीक्षक प्रतिमन सिंह कन्याल, निरीक्षक काशीपुर सोनू सिंह, भुवन चौसाली, विकास रावत, अंकित कुमार, कैलाश भट्ट, जोनी कुमार, राखी, पारस कुमार और मनीष पंवार मौके पर पहुंच गए।  टीम ने मौके पर पहुंच घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ लिया। मौके से टीम को 60 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई। जिला आबकारी अधिकारी  ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम ग्राम भतगवां, भगतपुर मुरादाबाद और सलीम पुत्र सकुर बताया। उन्होंने बताया कि यह शराब यूपी से बन कर उत्तराखंड में आती है और सप्लाई की जाती है। सप्लाई करने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप