जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर जिला पुलिस अलर्ट

जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर जिला पुलिस अलर्ट

पुलिस का होटलों में चला चेकिंग अभियान
एसएसपी के एसएचओ और थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश
सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी वैधानिक कार्रवाई
रुद्रपुर। रामनगर में आयोजित होने जा रहा जी 20 शिखर सम्मेलन को लेकर जिला पुलिस अलर्ट है। एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी ने संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही एसएसपी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने सरकारी संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचाया तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी स उसकी गिरफ्तारी भी होगी। एसएसपी ने कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र में किसी प्रकार की अप्रिय घटना अथवा सरकारी संपत्ति के नुकसान होने पर संबंधित थाना प्रभारी के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। थाना ट्रांजिट कैंप के निरीक्षक सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में भी क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला। कई लोगों के पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की।  एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी के निर्देश पर जिले में सत्यापन अभियान चलाया गया। काशीपुर क्षेत्र के अलावा बाजपुर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने भी चलाया सत्यापन अभियान। उन्होंने देर रात बिना किसी कारण के सडक़ घूमने वालों को हिदायत दी।
वही जी- 20 को लेकर पुलिस ने होटल और सार्वजनिक स्थलों  पर चैकिंग अभियान चलाया। साथ ही  हिदायत दी कि बिना आईडी के किसी को भी होटल में रूम उपलब्ध कराया गया तो कार्रवाई होगी। बता दें कि 28 से 30 मार्च तक रामनगर में जी-20 सम्मेलन है। सडक़ मार्ग से प्रतिनिधि मंडल रामनगर के लिए पंतनगर एयरपोर्ट से रुद्रपुर, गदरपुर और बाजपुर होते हुए रवाना होगा। इसे देखते हुए जगह जगह सौंदर्यकरण किया जा रहा है। सम्मेलन के मद्देनजर  रूट के दोनो तरफ रहने वाले लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही रविवार रात शहर कोतवाल विक्रम राठौर के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के होटल और सार्वजनिक स्थलों पर चैकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने होटल में रुके लोगों की आईडी चेक की। पुलिस ने होटल संचालक को बिना आईडी के किसी को भी रूम उपलब्ध न कराने की चेतावनी दी और संधिग्तों की सूचना भी पुलिस को दें। इधर पंतनगर से रामनगर तक चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद