जेसीज पब्लिक स्कूल में दस दिवसीय समर कैंप का समापन 

रुद्रपुर । जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में दस दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर तथा प्रधानाचार्य द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
बुधवार को आयोजित कार्य कम विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों तथा सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि समर कैंप में आयोजित विभिन्न गतिविधियों का विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान हैं। इस समर कैंप में नृत्य ,संगीत ,फोटोग्राफी , रोबोटिक्स,मेकओवर, योग , तैराकी, स्केटिंग, क्रिकेट(इंटर हाउस मैच,तथा इंटर स्कूल – जे पी एल), फुटबॉल, बैडमिंटन, कराटे, पेंटिंग मैजिक के प्रशिक्षण के साथ साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए एडवेंचर गेम्स का भी आयोजन किया गया था। समापन समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत शास्त्रीय एवं पाश्चात्य नृत्य ,संगीत एवं गायन की मधुर प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। जेसीज फाउंडे शन के नन्हे मुन्ने बच्चों ने खूबसूरत नृत्य प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।जेसीज के कुशल योगियों तथा स्केटिंग के प्रतिभागियों के मनमोहक प्रदर्शन की सभी ने करतल ध्वनि से सराहना की। इसके साथ-साथ रोबोटिक्स तथा फोटोग्राफी के प्रतिभागियों ने ज्ञानवर्धक व मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया। तैराकी, क्रिकेट फुटबॉल, बैडमिंटन एवं एडवेंचर कैंप के प्रतिभागियों ने समर कैंप के अपने अनुभव साझा किए। मेक ओवर एंड ग्रूमिग के विद्यार्थियों ने सुंदर आत्म विश्वास के साथ रैंप वॉक की प्रस्तुति से यह स्पष्ट किया कि वे भी फैशन और ग्लैमर की दुनिया में कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं।विद्यालय के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न क्रियाकलाप तथा गतिविधियां वर्तमान समय की आवश्यकता हैं।बदलते समय में बच्चों को बेहतर विकल्प उपलब्ध कराना बहुत आवश्यक है ।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसे अवसर प्रदान करना अति आवश्यक है जिससे उनके आत्म विश्वास और रचनात्मकता में वृद्धि हो और विद्यालय सदैव इसके लिए प्रयासरत है ।उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयास तथा उनके द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना सिमरनजीत कौर ने मुख्य अतिथि आगंतुकों तथा अभिभावकों तथा प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया ।वही कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया तथा समस्त प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली