ज्वैलर्स दुकान में लाखों के कीमती जेवरात चोरी बगल की बंद दुकान का ताला तोड़ ज्वैलर्स की दीवार काट कर दिया घटना को अंजाम

ज्वैलर्स दुकान में लाखों के कीमती जेवरात चोरी
बगल की बंद दुकान का ताला तोड़ ज्वैलर्स की दीवार काट कर दिया घटना को अंजाम
रुद्रपुर। चौकी रम्पुरा क्षेत्र भदईपुरा में चोरों ने एक ज्वैलर्स की दुकान की दीवार काट कर लाखों कीमती जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए है। पुलिस सीसीटीवी में कैद चोरों की तलाश शुरू कर दी। बताया जाता है कि विम स्क्वायर कालोनी निवासी अतुल सिंह की भदईपुरा सड़क किनारे सीमा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। अतुल के मुताबिक रोजाना की तरह मंगलवार शाम को दुकान बंद कर घर चले गए। बुधवार सुबह को दुकान खोली तो अंदर का नजारा देख अतुल के होश उड़ गए। तिजोरी गैस कटर से कटी हुई थी और उसमें रखे सोने के जेवरात गायब थे। बाद में नजर दीवार पर पड़ी। चोरों ने दीवार को बगल में खाली पड़ी दुकान के अंदर से काटी। तब ज्वैलर्स वाली दुकान में चोर घुसे। इसके बाद चोरों ने तिजोरी का गैस कटर से काटी। सूचना पर
एसएसआई कमाल हसन, चौकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी गोस्वामी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालें। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की वीडियो रिकॉर्डिंग कब्जे में ले ली। चौकी प्रभारी के मुताबिक चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। तलाश शुरू कर दी। इधर ज्वैलर्स स्वामी के मुताबिक चोर पांच लाख कीमती जेवरात चोरी हो गए।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    दिनेशपुर। आगामी त्योहारों और थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिनेशपुर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम…

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    रुद्रपुर। आगामी दशहरा, धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रुद्रपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रुद्रपुर पुलिस…

    You Missed

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली

    त्योहारों पर सुरक्षा की मांग, व्यापारियों ने पुलिस से की पुख्ता इंतजाम की अपील

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति