झोपड़ी में आग लगने से हजारों का सामान राख

Spread the love

गदरपुर। घर के अंदर जल रही लालटेन की लौ से झोपड़ी में आग लग गयी। आग से हजारों का सामान जलकर राख हो गया । सूचना पर राजस्व निरीक्षक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

ग्राम सरदार नगर निवासी रिंकू के घर बिजली न होने की वजह से तेल का दिया जलाकर अपने परिवार के साथ झोपड़ी में सो रहा था। गुरुवार को रात्रि करीब 12 बजे दिए से झोंपड़ी में आग लग गई। आग लगने से रिंकू की नींद खुल गई आपको देख उसके होश उड़ गए जैसे तैसे उसने परिजनों को बाहर निकाला लेकिन झोंपड़ी में रखा घरेलू सामान रिंकू निकाल नहीं पाया। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से झोंपड़ी में मौजूद संदूक में रखी पांच हजार की नकदी, बिस्तर, अनाज, बर्तन और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर ग्राम प्रधान सिल्की चंदरखेड़ा घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने आग से प्रभावित रिंकू के परिजनों दस हजार रुपए की धनराशि सौंपी। ग्राम प्रधान सिल्की चंदरखेड़ा ने घटना की सूचना तहसीलदार देवेंद्र बिष्ट को दी । सूचना पर राजस्व निरीक्षक सतपाल सिंह मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया । उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट को तहसीलदार को सौंपा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी