पुलिस ने दो बदमाशों पर लगाई गैंगस्टर

Spread the love

रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने संगठित अपराधियों के खिलाफ मुहिम चलाते हुए रंपुरा बस्ती के रहने वाले दो बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस का आरोप था कि आरोपी हाथ की सफाई दिखाकर गरीबों को ठगने का कार्य करते हैं।
जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह राठौर पुलिस पार्टी के साथ अनुमोदित गैंग चार्ट इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान पता चला कि मोहित कोली उर्फ टिल्लू इमली मोहल्ला रंपुरा और अनिल कोली उर्फ खसूटर निवासी वार्ड-23 वर्तमान में भी एक संगठित गिरोह का संचालन करते है। जिसका लीडर मोहित कोली है। दोनों ही आरोपी गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर हाथ की सफाई और अन्य तरीकों से लोगों की मेहनत की कमाई को ऐंठते है। इस कारण स्थानीय लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों में भय का माहौल पैदा हो रहा है। इसके अलावा संगठित आपराधिक गिरोह होने के कारण कोई भी व्यक्ति इन के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने या फिर गवाही देने से कतराता है। इस गिरोह का कृत्य आईपीसी 17 में वर्णित अपराधों को दर्शाता है। आरोपियों पर पंजीकृत अपराध तालिका से इस गिरोह का समाज में स्वच्छंद घूमना जनहित एवं न्याय हित में उचित नहीं है। इस गिरोह का यह अपराध उत्तर प्रदेश गिरोह बंद अधिनियम के तहत आता है। इस के बाद पुलिस ने मोहित कोली और अनिल कोली के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :  कुमाऊं एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गदरपुर इलाके के गांव से  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बम धमाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज