झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिकों पर छापे,पांच क्लीनिक सीज

Spread the love

लालकुंआ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बरेली रोड क्षेत्र में की गई ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान 1 दर्जन से अधिक क्लीनिकों में जाकर जांच की गई। इस दौरान पांच अवैध क्लीनिकों को सीज करते हुए उन्हें 3 दिन के भीतर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में अपने प्रपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रश्मि पंत के निर्देश पर गठित की गई चिकित्साधिकारी लालकुआं डॉ लव पांडे और मोटाहल्दू चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ कृष्ण मुरारी गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्सकों एवं चिकित्सा स्टाफ की टीम ने बरेली रोड क्षेत्र के 1 दर्जन से अधिक क्लीनिको में छापेमारी की, जिसमें से हल्दूचौड़ नया बाजार स्थित डीके क्लीनिक के स्वामी धर्मवीर सिंह छापेमार दल को क्लीनिक से संबंधित कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा सके, जिस पर उक्त क्लीनिक को सील कर दिया। हल्दूचौड़ में ही स्थित कोलकाता क्लीनिक के स्वामी दीपक कुमार मल्लिक भी कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके, जिस पर उक्त क्लीनिक को सीज कर दिया, इसके बाद योगा एवं नेचुरोपैथी के नाम से कारोबार करने वाले हरीश चंद्र मंडल, मंडल क्लीनिक के नाम से क्लीनिक चला रहे थे, जिसे सीज कर दिया गया। इसके बाद जांच टीम के सदस्य अक्षिता मेडिकल स्टोर में पहुंचे तो वहां उसकी आड़ में क्लीनिक संचालित किया जा रहा था। प्रतिष्ठान को सीज करते हुए उसके स्वामी कैलाश चंद्र पांडे को निर्देश दिए कि वह अपने प्रपत्र लेकर सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत हो। इसके अलावा हल्दूचौड़ के श्रीवास्तव क्लीनिक के स्वामी जितेंद्र प्रताप श्रीवास्तव भी कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके। उक्त क्लीनिक को भी सीज करते हुए दुकान स्वामी को 3 दिन के भीतर अपने प्रपत्र मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उक्त क्लीनिको में की गई। छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिन झोलाछाप चिकित्सकों के प्रतिष्ठानों में छापेमारी की गई है वह रसूखदारों से सिफारिश कराने में जुट गए हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी