243वीं निदेशक मण्डल की उपसमिति की बैठक हुई संपन्न 

रुद्रपुर। प्रबन्ध निदेशक टीडीसी एवं जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में रबी 2022-23 बीज उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत उत्पादित बीज मात्रा के अन्तः ग्रहण दरों के निर्धारण के सम्बंध में टीडीसी को 243वीं निदेशक मण्डल की उपसमिति की बैठक जिलाधिकारी के शिविर कार्यालय (कैम्प ऑफिस) में आवश्यक बैठक आहूत की गई। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि 17 अप्रैल से एक बारगी भुगतान के अंतर्गत 2375/प्रति कुन्तल एवं अग्रिम भुगतान के अंतर्गत 87 प्रतिशत रिकवरी के आधार पर 2150/ प्रति कुन्तल के दर से गेहूँ खरीद प्रारंभ किया जाए। उन्होंने बताया कि किसानों को गेहूं के मूल्य के अलावा ट्रांसपोर्ट एवं बारदाने का भुगतान अलग से किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गेहूँ खरीद के लिए उक्त दर निर्धारित किया गया है, भविष्य में बाजार के मूल्य में गिरावट आई तो उक्त दरों पर पुनः विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस किसान का गेहूँ उक्त दरों पर क्रय किया जाएगा उसका भुगतान उक्त दरों पर ही किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बाद में क्रय किये गए गेहूँ का भुगतान पुनः विचार करने के उपरान्त निर्धारित किये जाने वाले दरों पर किया जायेगा। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, मुख्य बीज उत्पादक अधिकारी दीपक पाण्डे, बीज उत्पादक अधिकारी बीसी बर्मठा, उदय राम सिंह, बीज विपणन अधिकारी दिगम्बर प्रसाद, डायरेक्टर मुकुल महेश्वरी, अंकुर पपनेजा, डॉ अजीत सिंह नैन आदि उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद