टाटा की इलेक्ट्रिक कार में आग से फिर गरमाई बहस

मुंबई टाटा की कार नेक्सन ईवी में मुंबई में आग लगने से भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर नए सिरे से बहस छिड़ गई है। नेक्सन ईवी में आग की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार नेक्सन ईवी आग में क्षतिग्रस्त हो गई।

वीडियो में सफेद रंग की नेक्सन ईवी मुंबई के वेस्ट वसई इलाके में एक रेस्तरां के बाहर आग की लपटों में घिरी दिखाई दे रही है। पुलिस और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने और इलाके में ट्रैफिक को कंट्रोल करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। टाटा मोटर्स ने बयान जारी कर नेक्सन ईवी में आग लगने के कारणों की जांच की बात कही है। बयान में कहा गया, घटना के तथ्यों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। हम पूरी जांच के बाद विस्तृत प्रतिक्रिया साझा करेंगे। ईवी से जुड़े सुरक्षा के मुद्दे पर बहस पुणे में एक ओला इलेक्ट्रिक एसवी प्रो स्कूटर में आग लगने के बाद शुरू हुई थी। बाद में कई ईवी में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें ओकिनावा ऑटोटेक, प्योर ईवी जैसे इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन शामिल हैं। ऐसी घटनाओं में कम से कम 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

सरकार ने मार्च में बनाया था पैनल

ईवी से सुरक्षा को लेकर आलोचना के बीच इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में आग लगने की घटनाओं के कारणों की जांच के लिए मार्च में केंद्र सरकार ने विशेषज्ञों का पैनल बनाया था। पैनल अपनी रिपोर्ट में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के उपाय सुझाएगा। इन घटनाओं के कारण कई ईवी निर्माताओं को अपने उत्पाद वापस मंगाने पर मजबूर होना पड़ा।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    उत्तराखंड में चरमसीमा पर पहुंचा भ्रष्टाचार  गाबा  बेशकीमती जमीनों को बेचने की तैयारी  कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता कर साधा निशाना

    रुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि प्रदेश की धामी सर कार यूआईडीडीबी का उल्लघन कर प्रदेश की बेशकीमती जमीनों का सौदा करने की योजना बना रही है। चारो…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान