रुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि प्रदेश की धामी सर कार यूआईडीडीबी का उल्लघन कर प्रदेश की बेशकीमती जमीनों का सौदा करने की योजना बना रही है। चारो तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है और देवभूमि में
भ्रष्टाचार चरमसीमा पर पहुंच चुका है। आरोप था कि सरकार ने मसूरी स्थित हाथी पांव की 30 हजार करोड़ भाव की 142 एकड भूमि को महज एक करोड़ प्रतिवर्ष के दाम पर लीज पर दे दी है।
प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और पूर्व विधायक राजकुमा र ठुकराल ने प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सत्ता पर काबिज होते ही सरकार ने सरकारी विभागों की संपत्तियां को औने पौने दामों पर पीपीपी मोड पर देने की तैयारी कर चुकी है। जो कि यूआईआईडीबी का खुला उल्लघन है। इसके अलावा लोनिवि के 25 निरीक्षण भवन और पर्यटन विभागों के होटलों को लीज पर निजि हाथों को सौप गया। प्रदेश को आर्थिक म दद देने वालों विभागों से खुलेआम वसूली हो रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार,बेरोजगा री और अफसरशाही हावी है और प्रदेश के विकास से सरकार को लेना देना नही है। उन्होंने ऐलान किया कि जल्द ही प्रदेश नेतृत्व वृहद आंदोलन कर प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार को सार्वजनिक करेगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मम ता रानी,डॉ अजय सिंह,ज्योति टम्टा आदि मौजूद रहे।