ट्यूशन से लौट रहे छात्र पर कैंची से हमला पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की  

Spread the love

रूद्रपुर । गत सायं ट्यूशन से घर वापस लौट रहे एक छात्र पर मामूली बहस के बाद कैंची से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की रपट दर्ज करा दी गई है। दर्ज रपट में राजेश देवल पुत्र राममूर्ति लाल निवासी गांधी कॉलोनी वार्ड 27 ने कहा है कि 5 जुलाई को उसका पुत्र अमित देवल ट्यूशन से अपने दोस्त प्रथम के साथ मोटर साइकिल पर पुरानी इलाहाबाद गली मेन बाजार रुद्रपुर से घर आ रहा था। इसी दौरान वहां पर रोनक ग्रोवर पुत्र पंकज ग्रोवर फ्रेंड्स कलेक्शन शॉप से बहस हो गई । इसी दौरान पंकज ने मौके पर आकर कहा दुकान में बात करते हैं। आरोप है जैसे ही दुकान पर गये तो वह लोग गाली गलौज करने लग गए। तभी पीछे से आकर पंकज से कैंची से उसके पुत्र के ऊपर जानलेवा हमला किया। जिससे पुत्र की गर्दन पर वार होने से लहूलुहान हो गया। पंकज ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी