ट्रांसपोर्ट नगर स्थित टेम्पो स्टैंड पर बीती रात अज्ञात चोरो ने चाय व कबाड़ के साथ ही टायर पंचर की दुकान का ताला तोड़कर

रिपोर्टर गौरव गुप्ता लालकुआं

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित टेम्पो स्टैंड पर बीती रात अज्ञात चोरो ने चाय व कबाड़ के साथ ही टायर पंचर की दुकान का ताला तोड़कर लगभग 50 हजार रुपए का कबाड़ का सामना पार कर लिया घटना की जानकारी सवेरे 6 बजे दुकान खोलने पर हुई जिसके बाद पीड़ित दुकानदारों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दे दी वहीं फिलहाल पुलिस मामले कि जांच में जुटी है।
यहां मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर स्थित टेम्पो स्टैंड के पास अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी अरविंद कुमार की चाय व कबाड़ की दुकान है करीब दो माह पहले की अरविंद ने अपना कबाड़ का काम प्रारंभ किया था लेकिन बीती रात अज्ञात चोरो ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर लगभग 50 हजार रुपए से अधिक का सामान चुरा कर ले गए आज सुबह जब अरविन्द के पिता रतिराम दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला इस दौरान अंदर जाकर देखा तो पुरा सामान बिखरा हुआ था तथा दुकान के अंदर रखा बक्से का ताला भी टूटा हुआ है इसके बाद उन्होंने जब आसपास देखा तो कबाड़ का सामान बिखरा हुआ मिला वहीं घटना की जानकारी मिलती है अरविंद भी दुकान पर पहुंच गया जिसके बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घाटना कि जानकारी ली।
वहीं इधर अरविंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी दुकान से लगभग 4 कुन्टंल लोहा,7 किलो पीतल,18 किलो सिल्वर,7 किलो स्टील तथा एक पुरानी साईकिल के अलावा 250 रूपए कि नगदी चोर चुरा ले गए। इसके अलावा टायर पंचर कि दुकान के स्वामी सीनू ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी दुकान का भी ताला तोड़कर उसका जैक चोरी कर लिया ।
बताते चलें कि बजार में रात्रि सुरक्षा के लिए प्राइवेट चौकीदारों की भी तैनाती रहती है ऐसे में चोरों द्वारा दुस्साहसिक तरीके से रात में की गई दुकानों में चोरों पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न खड़े कर रही है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली