ठुकराल ने मीडिया से लगाई गुहार, बोले अली बाबा चालीस चोर ‘ से मेरे शहर को बचा लो कहा वसूली करने के असली गुनहगारों को क्यों बचा रही पुलिस? पूर्व विधायक ठुकराल ने सीबीआई जांच की मांग उठाई

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आज पुलिस और शहर के एक जनप्रतिनिधि पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मीडिया के सामने हाथ जोड़कर गुहार लगाई कि मेरे शहर को वसूली करने वालों से बचा लो।

सिटी क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राजकुमार ठुकराल ने कहा कि शहर के व्यवसायियों से जबरन वसूली चल रही है। उन्होंने एसएसपी को सवालों के कटघरे में खड़ा किया। कहा कि उनके होते हुए शहर में इस तरह से वसूली तमाम सवाल खड़े करती है। उन्होंने सिडकुल की लॉयड कंपनी में 15 करोड़ की चोरी और चोरी-छिपे एसी निकाले जाने की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दिनेशपुर रोड पर गूलरभोज में एक गोदाम में चोरी किए गए एसी भाजपा नेता द्वारा सेल किए गए। उन्होंने दो दिन पहले रंगदारी और बोलेरो लूट की घटना के बारे कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष  गिरफ्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस घटना के असली दोषियों को पुलिस ने एक नेता के कहने पर बचा लिया। उन्होंने कहा कि यह वसूली गैंग टुकटुक और टेंपो चालकों से ही वसूली करता है। उन्होंने कहा कि जेल भेजे गए लोगों का एक जनप्रतिनिधि के यहां उठना बैठना है। उन्होंने इस जनप्रतिनिधि के साथ फोटो भी मीडिया के सामने रखें। उन्होंने पुलिस से सवाल किया कि आखिर उन्होंने यह कैसा केस खोला है? उन्होंने कहा कि आप एलाइंस और सरस्वती शिशु मंदिर के सामने के फुटेज क्यों नहीं देखते ? जो फर्जी एसओजी बनकर जेल गए हैं उनके पीछे एक गाड़ी और थी, उसे क्यों नहीं दिखाया गया। उन्होंने कहा कि सिडकुल में जमकर वसूली की जा रही है। मेन पावर सप्लाई और स्क्रैप कारोबारी खासा परेशान है। आज रुद्रपुर में गुंडा और माफिया राज है। इन लोगों ने रुद्रपुर को नर्क बना कर रख दिया है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऐसे लोगों को पुलिस संरक्षण क्यों दे रही है। रंगदारी और लूट के मुकदमे से सत्ताधारी नेता के ड्राइवर को क्यों बताया गया ? उन्होंने कहा कि इतना बड़ा पेट है आपका, कितने स्क्रैप कारोबारियों से उनका काम छीनोगे।
उन्होंने कहा कि क्यों नहीं सवालों के घेरे में आ रहे लोगों की कॉल डिटेल निकाली जाती है ? क्यों नहीं, उनकी सीडीआर चेक की जा रही? उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि उनका गृह जनपद होने के बावजूद इस जिले में क्या-क्या हो रहा है, इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हत्या के राजदार और गुनहगार को संरक्षण देना ठीक नहीं है। इस दौरान संजय ठुकराल, आशीष छाबड़ा और बंटी कोली आदि मौजूद थे।

उन्होंने अलीबाबा चालीस चोर और चाचा भतीजा का गुंडाराज का मुहावरा भी दिया। उन्होंने कहा कि क्यों नहीं सवालों के घेरे में आ रहे लोगों की कॉल डिटेल निकाली जाती है ? क्यों नहीं, उनकी सीडीआर चेक की जा रही। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि उनका गृह जनपद होने के बावजूद इस जिले में क्या-क्या हो रहा है, इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हत्या के राजदार और गुनहगार को संरक्षण देना ठीक नहीं है। इस दौरान संजय ठुकराल, आशीष छाबड़ा और बंटी कोली आदि मौजूद थे।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी