ठेली खड़ी करने को लेकर विवाद, हमला कर दो लोगों को किया घायल

रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप राजा कालोनी मोड पर ठेली खड़ा करने को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया। जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

बन्टी पुत्र हरस्वरूप राठौर निवासी राजा कालोनी ने बताया कि वह तीन वर्ष से राजा कालोनी के मोड़ पर शराब भट्टðी के सामने फल का ठेला लगाता है।15 मई को सायं 5 बजे उसके ठेले के सामने एक व्यक्ति ने ठेला लगाया। उससे कहा थोड़ा आगे जाकर लगा ले इतना कहते ही वह मारने पीटने लगा। तब वहां खड़े लोगों ने बीच वचाब कर दिया। कुछ देर बाद उस व्यक्ति के पिता ने कई लड़के बुलाये जिनके हाथों में लाठी, तमंचा, लोहे की राड आदि थे। सभी ने उसे बुरी तरह लाठी डण्डो से मारना पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह लहूलुहान बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। शोर की आवाज सुनकर उसका जीजा छत्रपाल व बब्बलू बीच बचाव के लिये आये तो हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह से मारा पीटा । उसकी जेब से 9,500 रुपए निकाल लिए और देख लेने की धमकी देकर यह लोग भाग गये।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद