डीजे पर डांस के दौरान गोली लगने से दुल्हे के भतीजे की मौत

हरिद्वार। रूड़की के बुग्गावाला क्षेत्र के एक गांव में देर रात शादी में बज रहे डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग करने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बताया जाता है कि मृतक दुल्हे का भतीजा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना मंगलवार देर रात बुग्गावाला क्षेत्र के डांडियों की है। यहां विक्रम के पुत्र सतनाम की शादी थी। रात को पार्टी के दौरान डीजे पर नाच गाना चल रहा था। समारोह में डीजे पर बच्चे और अन्य लोग डांस कर रहे थे। इस बीच गांव के ही श्रवण कुमार उर्फ पप्पू ने तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में 14 वर्षीय परमजीत सिंह पुत्र नीटू सिंह को गोली लग गई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना से विवाह समारोह में अफरा तफरी मच गयी। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मामले में गोली चलाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जाता है कि जिसने गोली चलाई थी मृतक उसकी का भतीजा था।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली