डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, बारातियों ने युवक को पीटा.. पुलिस ने हिरासत में लिए दो लोग

Spread the love

बरेली,  बारात में डीजे बजाने को लेकर बारातियों से विवाद हो गया। उसके बाद बारातियों ने युवक को बुरी तरह मारा पीटा। जिससे वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना अलीगंज के गांव घाट का रहने वाला 28 वर्षी हरपाल ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले राठौर वाली गली में बारात आई थी। इसमें डीजे पर गाने लगाने को लेकर बारातियों में आपस में विवाद हो गया। हरपाल अपने दरवाजे पर खड़े यह सब देख रहा था। झगड़ा करते हुए बाराती उसके दरवाजे पर आ गए। उसने बारातियों से झगड़ा करने को मना किया, जिस पर बारातियों ने उसके ऊपर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह से मारा पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन