बीजेपी को वोट देने पर पड़ोसी बने जान के दुश्मन, जान से मारन की दे रहे धमकी

बरेली,  बहेड़ी में रहने वाले एक युवक ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया। जब इसका पता उसके पड़ोसियों को चला तो वह उसकी जान के दुश्मन बन गए। उसे तरह-तरह से परेशान कर रहे हैं। कभी उसके घर में मानव अपशिष्ट भरकर फेंक रहे हैं तो कभी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में आज पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना बहेड़ी क्षेत्र के तिमाची गांव निवासी जिया उल हसन पुत्र मेहंदी हसन ने बताया कि उसने 19 अप्रैल को वोटिंग के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया था। उसके मतदान करने के बाद गांव के ही गुड्डू पुत्र नौसे, नईम पुत्र अमीर अहमद, अकरम पुत्र अली हसन उसके  घर आए और भाजपा के पक्ष में मतदान करने पर उसे व उसकी  पत्नी को धमकाने लगे और मारपीट करने पर आमादा हो गए।  आरोपी कहने लगे कि तुम गांव छोड़कर चले जाओ नहीं तो तुम्हें घर छोड़ने पर मजबूर कर देंगे। उस दिन के बाद से उसे परेशान किया जाने लगा है। 22 अप्रैल की रात उसके घर के अंदर एक मिट्टी के बर्तन में मानव अपशिष्ट भरकर फेंक दिया। इस बारे में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।  उसके बाद 24 अप्रैल को भी उसके घर में अपशिष्ट फेंका गया। वह बार-बार पुलिस से शिकायत कर रहा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है ।अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में आज पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद