ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल के साथ गाली-गलौज, फाड़ी वर्दी  आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरु   

Spread the love

बाजपुर। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में निकाले जा रहे जुलूस में शांति व्यवस्था हेतु ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल के साथ एक युवक ने गाली -गलौज कर मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी और वर्दी पर लगी नेम पट्टिका भी तोड़ दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये हैं।
पुलिस को तहरीर देकर कांस्टेबल महिपाल सिंह ने बताया कि नगर पंचायत महुआडाबरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में जुलूस आयोजित किया गया था, जिसके शांति व्यवस्था हेतु उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। बीती शाम 7ः10 बजे जैसे ही जुलूस नगर पंचायत के नए निर्मित प्रवेश द्वार के करीब पहुंचा तो महुआडाबरा वार्ड नंबर 2 निवासी प्रीतम सिंह उर्फ बबलू खटका पुत्र मंगला सिंह जो मदहोश था, वह बार-बार भद्दे भद्दे कमेंट कर रहा था, जिसको काफी समझाया गया तो वह और ज्यादा आक्रोशित हो गया और कहने लगा कि तेरे जैसे कितने पुलिस वाले मैंने पीट रखे हैं, तू मेरा क्या बिगाड़ लेगा। उसको जब चुप रहने के लिए कहा गया तो उसने अचानक गिरेबान पकड़कर मार पीट कर गाली गलौच करते हुए वर्दी फाड़ दी और नेम पट्टिका भी तोड़ दी। जुलूस की दूसरी तरफ चल रहे कांस्टेबल ने आकर बीच बचाव किया वहीं प्रीतम सिंह भीड़भाड़ का फायदा उठा कर मौके से भाग गया।  कॉन्स्टेबिल महिपाल सिंह के गले, चेहरे व शरीर पर काफी खरोंच एवं गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान उसके गले की सोने की चैन भी कहीं गिर गई है । पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 332, 353, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी