ड्रग्स तस्करों के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक करोड़ की एमडीएमए ड्रग्स क्रिस्टल मेथ के साथ तीन दबोचे

Spread the love

ड्रग्स तस्करों के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक करोड़ की एमडीएमए ड्रग्स क्रिस्टल मेथ के साथ तीन दबोचे

पकड़े गये आरोपियों का रहा है लम्बा आपराधिक इतिहास

रुद्रपुर। ड्रग्स तस्करों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलभट्टा पुलिस ने 365 ग्राम से अधिक एमडीएमए ड्रग्स क्रिस्टल मेथ के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद ड्रग्स की कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है।

खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टिसी ने बताया थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा देर रात्रि सघन चैकिंग के दौरान शंकर फार्म कट के पास मोटरसाइकिल अपाचे संख्या यूके 06एपी 7498 में दीपक गाइन पुत्र ज्ञानेन्द्र गाइन निवासी शिवनगर थाना ट्रांजिट कैंप , समल मंडल पुत्र उपेन मंडल निवासी ग्राम भरतपुर थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत और सुनील पुत्र भोलाराम निवासी मोहल्ला तिलहर थाना तिलहर जिला शाहजहांपुर हाल निवासी किरायेदार मोहन बिष्ट निवासी दानपुर थाना रुद्रपुर उधम सिंह नगर को मय 365 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स क्रिस्टल मेथ सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनो ने बताया कि दीपक गाइन थाना रुद्रपुर से गांजा बरामदगी के मामले में जेल मे बंद था तथा थाना रुद्रपुर से ही समल मंडल चोरी के मामले में जेल में बंद था। सुनील पुत्र भोलाराम थाना गदरपुर से धारा 307 भा0द0वि0 के मामले में बंद था जहाँ तीनो की मुलाकात एमडी एमए ड्रग्स के मामले में रूद्रपुर थाने से जेल आये शुभांकर विश्वास पुत्र सुभाष विश्वास निवासी पिपलिया न0-1 गदरपुर व खोकन गोलदार पुत्र घोलू गोलदार निवासी कुलतला थाना हावड़ा जिला उत्तर 24 परगना कोलकाता पश्चिम बंगाल हाल किरायेदार शुभांकर विश्वास का घर गदरपुर के साथ हुयी खोकन गोलदार झाड़ फूंक का काम करता था जो अंडमान निकोबार से 3 किलो एमडीएमए ड्रग्स लाया था जिसमें से 1 किलो उसने दिल्ली मे किसी व्यक्ति को बेच दी थी तथा 2 किलो एमडीएमए बिकवाने के लिए उसने शुभांकर विश्वास से सम्पर्क किया था और वह 2 किलो एमडीएमए लेकर शुभांकर के घर किराये मे अपने साथी विश्वजीत मजूमदार के साथ रहने लगा शुभांकर खोकन और विश्वजीत को एक किलो ड्रग्स के साथ 25 जनवरी 2022 को एसओजी ने पकड लिया था और 1 किलो एमडीएमए ड्रग्स उन्ही के पास बच गया था बाद मे अंडमान निकोबार मे खोकन गोलदार का 1 वीडियो उक्त ड्रग्स के सन्दर्भ में वायरल हो गया था जिसमें अंडमान निकोबार पुलिस ने खोकन गोलदार व विश्वजीत मजूमदार के विरूद्ध मामला दर्ज किया था। रुद्रपुर में एसओजी द्वारा पकडे जाने पर शुभांकर खोकन और विश्वजीत हल्द्वानी जेल आये थे जहां उनकी मुलाकात और बातचीत हुई जमानत में पांचो लोग जब बाहर आये तो खोकन गोलदार और शुभांकर विश्वास ने उस समय का बचा हुआ 1 किलो एमडी एमए बिकवाने हेतु सम्पर्क किया वह लोग करीब 600 ग्राम माल टुकडो मे अलग अलग जगहों पर एक करोड रूपये किलो के हिसाब से बेच चुके हैं। तीनो यह माल 45 लाख रुपये में परोई बहेड़ी के रईस को देने जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तगण व अपराध मे संलिप्त विरुद्ध थाना पुलभट्टा में बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद एमडीएमए ड्रग्स क्रिस्टल मेध की कीमत लगभग 01 करोड़ 10 लाख रूपये आकी गयी है। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों का लम्बा आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में ओमप्रकाश शर्मा क्षेत्राधिकारी सितारगंज, थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, 30नि0 पंकज कुमार, उ0नि0 पवन जोशी, प्रताप सुयाल, हे0का0 फिरोज खान, का0 महेन्द्र सिंह विष्ट,का0 लछनाथ, का0 मनोज मेहरा, का0 चारुचन्द्र पंत, का. दीपक बिष्ट आदि शामिल हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी