तत्काल हटाये जाये नदी के बहाव व फैलाव को अवरुद्ध करने वाले अतिक्रमण: डीएम जिलाधिकारी ने कल्याणी नदी का निरीक्षण कर दिए  निर्देश कार्य में शिथिलता बरतने पर वेतन रोकने की दी चेतावनी 

Spread the love

रुद्रपुर। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने अधिकारियों के साथ मंगलवार को कल्याणी नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि वर्षाकाल में नदी का बहाव तेज हो जाता है तथा जल भराव होता है इसलिए अटरियां पुलिया से नदी के डाउनस्टीम आवास विकास वृहस्पति मंदिर व खेड़ा पुलिया तक वर्षाकाल में नदी के बहाव व फैलाव को अवरूद्ध करने वाले अतिक्रमण को चिन्हित करते हुये हटाने के निर्देश सिंचाई विभाग व नगर निगम को दिये। उन्होने कहा कि इस हेतु 26 जून बुधवार को कल्याणी नदी में अतिक्रमणकारियों के साथ बैठक कर उन्हे अतिक्रमण हटाने हेतु तीन दिन का समय देते हुये नोटिस दे उसके बाद जेसीबी लगाकर अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिये। कार्य में शिथिलता बरतने पर वेतन रोकने की चेतावनी भी दी।

जिलाधिकारी ने कल्याणी नदी का सिडकुल क्षेत्र से होते हुये जगतपुरा के अटरिया पुल, आवास विकास पुलिस चौकी होते हुये किच्छा वाईपास रोड खेड़ा पुलिया तक निरीक्षण किया। कल्याणी नदी सिडकुल क्षेत्र निरीक्षण के दौरान उन्होने नदी की सफाई सिडकुल के माध्यम से कराने तथा पानी की जांच कराने के निर्देश दिये साथ ही कहा कि जिन-जिन औद्योगिक इकाईयों का अनट्रिटेड पानी (बिना ट्रीटमेंट किये) पानी कल्याणी नदी में छोड़ा जा रहा है उन्हे नोटिस जारी करने के निर्देश नगर निगम, सिचाई विभाग व प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों को दिये। इसके उपरांत उन्होने जगतपुरा अटरियां पुलिया, आवास विकास पुलिस चौकी, किच्छा रोड वाईपास खेड़ा पुलिया के पास नदी का निरीक्षण करते हुये नदी में बने अतिक्रमण को चिन्हित करते हुये तीन दिन का नोटिस जारी करते हुये अतिक्रमण हटाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होने निर्देश दिये कि नदी में अतिक्रमण हटाते हुए संबंधितों को प्रधानमंत्री आवास हेतु आवेदन करवाये। उन्होने कल्याणी नदी की नियमित सफाई कराने के निर्देश नगर निगम व सिंचाई विभाग को दिए ताकि वर्षाकाल में नदी का बहाव बना रहे व जलभराव न हो सके।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में लिगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कार्यदायी संस्था को लिगेसीवेस्ट ट्रिटमेंट में गति लाने के निर्देश दिये साथ ही कहा कि लिगेसीवेस्ट को सड़क से 10 फिट दूर तक सफाई करते हुये हटाया जाये ताकि यातायात सुचारू रूप से बना रहे व धरातल पर सफाई भी दिखे। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, अधिशासी अभियंता सिंचाई पीसी पाण्डे, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी नरेश गोस्वामी सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप