किच्छा। जान से मारने की नियत से फायर करने वाले आरोपित वांछित युवक को पुलिस ने 315 बोर के एक तमंचे एवं एक जिंदा कारतूस के गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि समीर शाह पुत्र शकील शाह निवासी वार्ड नंबर 18 सिरौली कला थाना पुल भट्ट उधम सिंह के विरुद्ध कोतवाली में धारा 307 /323 /342 /504 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने जान से मारने की नियत से फायर करने एवं मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था तथा फरार चल रहा था को चीनी मिल रोड के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में कोतवाल धीरेंद्र कुमार, उप निरीक्षक राजेंद्र पंत, देवराज सिंह,कांस्टेबल त्रिलोक पांडे आदि थे।




