तलवार से  हमले का आरोपी गिरफ्तार, तलवार बरामद

Spread the love

रुद्रपुर। एक युवक पर आधा दर्जन लोगों ने तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में नामजद हमलावरों में एक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तलवार भी बरामद की। जबकि अन्य हमलावर पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
सीओ सिटी कार्यालय में एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने खुलासा करते हुए बताया कि 15 सितंबर 23 को  विकास सिंह चौहान पुत्रृ मुनेश्वर सिंह चौहान निवासी प्रेम मिल कंपाउंड मोहल्ला श्री नारायणगंज उझानी थाना उझानी जिला बदायूं यूपी ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में कहा कि 14 सितंबर 23 को योजनाबद्ध तरीके से रिजवान अहमद उर्फ रिजवी पुत्र नजीर अहमद नई बस्ती खेड़ा,एजाज अहमद पुत्र अली निवासी वार्ड 17 खेड़ा,रवि चौहान पुत्र हरिशंकर निवासी रम्पुरा संतोषी मंदिर के पास रुद्रपुर ने अपने 2 -3 साथियों के साथ मिलकर रिजवान ने तलवार से जानलेवा कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर केस की विवेचना चौकी प्रभारी रम्पुरा केसी आर्या को दी गई और हमलावरों की गिरफ्तारी को कोतवाल विक्रम राठौर के नेतृत्व में टीम गठित की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने  नामजद हमलावरों में रिजवान अहमद उर्फ रिजवी पुत्र नजीर अहमद नई बस्ती खेड़ा रुद्रपुर को संतोषी माता मंदिर मार्ग खेड़ा से गिरफ्तार कर लिया।  रिजवान के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद की। उन्होंने बताया कि अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। खुलासा के दौरान सीओ सिटी अनुषा बडोला मौजूद रही।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार हमलावर रिजवान का आपराधिक इतिहास, एफआईआर नंबर 629/2021 धारा-323/504/506 आईपीसी 2- एफआईआर नंबर 642/2021 धारा-504/506, 3- एफआईआर नंबर 670/2021 धारा-323/504/506, दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल के अलावा चौकी प्रभारी रम्पुरा,एसआई  जय प्रकाश चन्द्र, अमित जोशी आदि शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप