तूल पकड़ता जा रहा है  निवर्तमान मेयर और कांग्रेस नगर अध्यक्ष मारपीट का मामता मारपीट करने वालों पर कार्रवाई को लेकर प्रदेश अध्यक्ष के साथ धरने पर बैठे कांग्रेसी एसपी सिटी के आश्वासन के बाद धरना किया स्थगित हमलावरों की गिरफ्तारी को 27 फरवरी तक का  दिया समय  

Spread the love

रूद्रपुर। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष व निवर्तमान मेयर के मध्य शक्ति विहार कालोनी में शिलापट हटाने को लेकर हुई मारपीट के मामले में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यताओं ने एसपी सिटी के आश्वासन के बाद अपना धरना प्रदर्शन आगामी 27 फरवरी तक स्थगित कर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि 27 फरवरी तक सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे सभी हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया तो 28 फरवरी से पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार और पुलिस के खिलाफ बड़ा आन्दोलन शुरू कर दिया जायेगा। जिसमें सभी शहरों में धरना प्रदर्शन के साथ-साथ सरकार व पुलिस प्रशासन के पुतले फूंके जायेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय परिसर में प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए धरना शुरू किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री माहरा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा नेता सत्ता के मद में चूर होकर कांग्रेस नेताओं पर हमले करने पर उतारू हो गये है। जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी एकजुट होकर इसका विरोध करेगी। उन्होंने महानगर अध्यक्ष पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह भाजपा नेताओं की हताशा को दर्शाता है। धरना स्थल पर वार्ता के लिए पहुंचे एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जिस पर करन माहरा ने कहा कि घटना की जो वीडियों वायरल हो रही है। उसमें कांग्रेस अध्यक्ष पर जो लोग हमला कर रहे हैं उनकी तत्काल गिरफ्तारी की जाये। जिस पर श्री कत्याल ने तीन दिन का समय मांगा। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यदि 27 फरवरी तक सभी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो 28 फरवरी से सम्पूर्ण प्रदेश में भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के विरूद्ध धरना प्रदर्शन के साथ ही पुतला फूंके जायेंगे। काफी देर तक चली वार्ता के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन 27 फरवरी तक स्थगित कर दिया। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह विष्ट,गणेश उपाध्याय,पुष्कर राज जैन,मोहन खेड़ा,हरीश पनेरू, संदीप चीमा, ठाकुर संजीव सिंह, किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, किसान नेता तजेंद्र सिंह विर्क, योगेश चौहान,सुनील कश्यप,मोनिका ढाली, ममता रानी, सुरेश गौरी, मोनू निषाद, उमा सरकार, अर्जुन विश्वास, सौरभ चिलाना, मीना शर्मा,सुनील आर्य,मोनू निषाद, उमा सरकार, मोनिका, अर्जुन विश्वास, ममता रानी, दिनेश पंत, सुनील आर्य सहित काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी