पुलिस ने गदरपुर में पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा पिस्टल, देशी तमन्चे, बन्दूक कुल 10 अस्लहे, कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

रूद्रपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संदिग्ध व अपराधियों के विरुद्ध उधम सिंह नगर पुलिस सख्त,कार्यवाही जारी है। पुलिस ने भारी मात्रा में पिस्टल, देशी तमन्चे, बन्दूक कुल 10 असलहा, कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग व उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी उधम सिंह नगर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं अपराध , क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष, थाना गदरपुर के नेतृत्व में थाना गदरपुर पुलिस तथा एस.ओ.जी. की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 26.02.2024 को मुखबिर की सूचना पर रतनपुरा बार्डर से लगभग 150 मी0 पीछे संदिग्ध हालत मे खडे व्यक्ति जिसने अपने बाँए कन्धे पर काले रंग का बैग लटकाये तथा दाहिने हाथ मे एक सफेद रंग का कट्टा पकडे को रोककर इसका नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गयी तो इसने अपना नाम किशनपाल पुत्र स्व. खयाली राम वार्ड न0 05 खेडा रूद्रपुर जनपद ऊधम सिह नगर बताया पकड लिया, पकडे गये व्यक्ति की लताशी ली गयी तो इसके पैन्ट की कमर मे घुसी एक पिस्टल फैक्ट्री मेड .32 बोर बरामद हुई तथा इसके हाथ मे पकडे सफेद कट्टे कन्धे पर लटकाये काले रंग के बैग को चैक करने पर इनके अन्दर से कब्जे से 01 पिस्टल फैक्ट्री मेड .32 बोर, 01 पौनिया बन्दूक 12 बोर, 07 तमंचे 315 बोर, 07 कारतूस 315 बोर , 05 कारतूस 12 बोर, 05 कारतूस .32 बोर नाजायज बरामद किये गये बरामद अवैध अस्लाह की बरामदगी के संबन्ध मे सख्ती से पूछताछ करने पर इसके द्वारा बताया कि आने वाले लोक सभा चुनाव मे जब लाइसेन्सी असलहे जमा हो जायेंगे तो वो इन असलाहों को मनमाफिक दामों में ऊधम सिह नगर और उत्तराखण्ड के अन्य जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में बेचने के लिये लाया था जिन्हे यह मध्य प्रदेश के मुरैना से लाना बताया अभियुक्त से भारी मात्रा मे बरामद अस्लहो के संबन्ध मे आर्म एक्ट के अपराध से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस लेकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त व बरामद असलहों के आधार पर थाना गदरपुर पर FIR NO 64/2024 U/S 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा र

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद