थमने नहीं दी जायेगी विकास की गतिः धामी

Spread the love

थमने नहीं दी जायेगी विकास की गतिः धामी

धामी ने नेशनल हाइवे से कॉलेज तक सड़क बनाने की घोषणा की
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार रात्रि केआईटीएम कॉलेज में आयोजित कवि सम्मेलन का फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर श्री धामी ने नेशनल हाइवे से कॉलेज तक सड़क बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री धामी ने कॉलेज के छात्राओ को बधाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार शिक्षा के लिए अनेकों कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि खटीमा में अनेक विकास के कार्य किए जा रहे है जो निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति की महिलाओं द्वारा हस्तशिल्प के क्षेत्र में कार्य कर रही है उनके प्रशिक्षण के लिए खटीमा आईटीआई में व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि आश्रम पद्धति विद्यालय का उच्चीकरण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खटीमा में पुस्तकालय की व्यवस्था की जायेगी। जल भराव से निजात के लिए कार्य किया जाएगा। जो विकास के कार्य प्रारम्भ किया है उसे शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारे प्रदेश में जी 20 की पहली बैठक 28 मार्च से रामनगर में होने जा रही है। जी 20 की तीन बैठक प्रदेश में की जायेगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अनेकों कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र शिक्षा का हब बने इसके किए यह अनेकों कार्य किए जा रहे है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कॉलेज द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी व छात्र छात्र छात्र द्वारा बनाए गए व्यंजनों का अवलोकन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, डीएफओ संदीप कुमार, सीडीओ विशाल मिश्रा, कुलपति जगत सिंह बिष्ट, निदेशक कमल बिष्ट, प्रो देवेंद्र बिष्ट, मंडी चेयरमैन नंदन सिंह, उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी