रुद्रपुर। पुलिस ने चौकी सिडकुल क्षेत्र में युवक युवती के अपहरण कर युवक को अधमरा कर फरार तीनों अपहरणकर्ताओं को गिरफतार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन समेत धारदार हथियार बरामद किए। तीनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। सोमवार दोपहर को एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि शनिवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक होटल के पास थार सवार एक युवक को अपहरण कर कुछ लोग अधमरा कर हल्द्वानी हाईवे पर छोडक़र भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी कर तलाश शुरू कर दी थी। बाद में पता चला कि घायल नारायण अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने अस्पताल में पहुंच कर घायल से घटना की जानकारी ली। बताया कि घायल केलाखेड़ा निवासी रिजवान है। उसे अधमरा कर सडक़ किनारे फेंक कर भाग गए थे। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश को थाना पंतनगर के इंस्पेक्टर राजेंद्र डांगी और चौकी प्रभारी सिडकुल पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त वाहन और हमले में प्रयोग किए धारदार हथियार भी बरामद किए। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों ने दोनों को जान से मारने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि पीडि़त और युवती के दोस्ती है। तीनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। टीम में एसआई मोहन चंद भट्ट,एसआई ललित बिष्ट, एसआई जितेन्द्र, कृपाल सिंह, पंकज पोखरियाल, प्रकाश भट्ट, शंकर आर्या, हेमराज आदि शामिल थे। आरोपियों में महबूब खान निवासी मजरा ख़ालिक़ काशीपुर, शाकिर खां निवासी वार्ड 8 केलाखेड़ा व रेहान खां निवासी रत्ना मड़ैया थाना केलाखेड़ा गिरफ्तार हुए हैं।




