दर्जनों युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता*

खटीमा। भारतीय जनता पार्टी के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली और नीतियों से प्रभावित होकर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अबकी बार 400 पार के नारे को साकार करने के लिए एससी मोर्चा के अध्यक्ष नवल वाल्मीकि के नेतृत्व में दर्जनों एससी समाज के युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

भाजपा के वरिष्ठ नेता दान सिंह रावत एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने नए सदस्यों को पार्टी का चिन्ह एवं माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रावत ने कहा कि भाजपा का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। देश का युवा मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित है तथा युवाओं ने मोदी सरकार के साथ रहने का फैसला किया है। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में सभी समाज के लोगों का स्वागत है। भाजपा सर्व समाज और सबके विकास की बात करती है। वहीं भाजपा नगर मंडल महामंत्री मनोज वाधवा ने सभी युवाओं का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर विपिन कुमार, जयपाल, आशू कुमार, मुकेश कुमार, भगवान दास, राम बहादुर, विशाल, जतिन, अजय, मनीष, कौशल, राहुल कुमार, सौरभ कुमार, रामबाबू, रोहित, दीपक, विकास कुमार तथा श्याम कुमार आदि ने भाजपा की सदस्य ली। इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी, संतोष अग्रवाल, नंदन सिंह खड़ायत, किशन सिंह किन्ना, रमेश जोशी, विमला मुंडेला मोहनी पोखरिया, धाना भंडारी, इंद्रा चंद, रेनू भंडारी तथा भुवन भट्ट आदि उपस्थित रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद