दस लाख की स्मैक समेत यूपी का तस्कर दबोचा टीम को 2500 सौ रुपये का इनाम देने की घोषणा   

Spread the love

रुद्रपुर । थाना पुलभट्टा पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार यूपी का तस्कर को 110 ग्राम स्मैक के साथ दबोच लिया। पुलिस को उसके पास से एक हजार की नकदी व एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने सोमवार को खुलासा करते हुए बताया कि रविवार की रात थानाध्यक्ष पुलभट्टा कमलेश भट्ट एसआई पवन जोशी, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पसबोला, हेड कांस्टेबल धरमवीर सिंह, कांस्टेबल महेंद्र सिंह, चारू पंत के साथ गोला पुल पर संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच किच्छा की तरफ से आ रहे बाइक सवार को जब रोकने का प्रयास किया तो वह वापस जाने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उसके हाथ से बरामद पन्नी को कब्जे में लेकर जब खोल कर देखा तो उसमें 110 ग्राम स्मैक थी। उन्होंने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम जसविंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी बमनपुरी भागीरथ पोस्ट शारदा पुरी पूरनपुर थाना हजारा जिला पीलीभीत यूपी बताया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया वह लंबे समय से स्मैक की तस्करी कर रहा है। जिस बाइक से आ रहा,वह उसके भाई की है। पुलिस से बचने के लिए दरऊ के रास्ते से सितारंगज बेचने की लिए जा रहा था। एसएसपी ने बताया कि पुलिस पकड़े गए तस्कर से स्मैक तस्करी में लिप्त स्थानीय चेन के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने टीम को बधाई देते हुए 2500 सौ रुपये का इनाम देने की घोषणा की। इस दौरान एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल भी मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी