दिनेशपुर पुलिस का अवैध शराब माफियाओं के ठिकानों पर छापा

रुद्रपुर। जनपद में पुलिस की अवैध शराब बनाने वाले  माफियाओं पर शिकंजा कसने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष दिनेशपुर अनिल उपाध्याय के नेतृत्व पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब बनाने वाले माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से कच्ची शराब का जखीरा भी बरामद किया।  पुलिस की इस कार्रवाई  के दौरान शराब माफियाओं में हडक़ंप मच गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस का अवैध शराब बनाने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस ने एक शराब तस्कर को दबोचा है। उन्होने बताया कि उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान टीम में प्रमोद कुमार, कुलदीप शाह आदि पुलिस कर्मी शामिल थे। बता दें कि एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी के निर्देश पर जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष के मुताबिक पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गोपाल सिंह  निवासी रामचन्द्रपुर, थाना गदरपुर को गिरफ्तार किया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद