दिन दहाड़े बाइक सवारों ने भरी बाजार युवक को मारी गोली, हालत गंभीर दिन दहाड़े हुई फायरिंग से मच गई  भगदड़  घटना स्थल पर एक घंटे तक नहीं पहुंची थी  पुलिस 

Spread the love
रुद्रपुर। आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने में पुलिस की नाकामी एक बार फिर सामने आई है, जब बाजार के अंदर दिन दहाड़े युवक पर  बाइक सवारों  द्वारा खुलेआम फायरिंग कर दी गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है।

जानकारी के अनुसार गांधी पार्क स्थित मुख्य बाजार क्षेत्र में स्व. किशोरी लाल धीर धर्मशाला के पास नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दिन दहाड़े हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई जिससे लोग इधर-उधर भागते नजर आए। घटना के बाद नकाबपोश भागने में सफल हो गए। युवक को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर बता रेफर कर दिया गया। इसके बाद  निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक को दो गोली लगी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर को मुख्य बाजार क्षेत्र में स्व. किशोरी लाल धीर धर्मशाला के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पैदल जा रहा युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक पैर और कमर के नीचे लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक गोली लगते ही वहीं गिर गया। फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो गए। घायल युवक को  अस्पताल ले जाया गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दिन दहाड़े हुई फायरिंग को लेकर लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि घटना स्थल पर एक घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची थी। घटना पर एक खाली खोखा भी पड़ा हुआ है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी