दिव्य शक्तियों के लिए तांत्रिक की ही चढ़ा दी बलि पहले गुरू का खून पीया फिर ज़िंदा जलाया

दिव्य शक्तियों के लिए तांत्रिक की ही चढ़ा दी बलि
पहले गुरू का खून पीया फिर ज़िंदा जलाया
छत्तीसगढ़। धमतरी में एक युवक ने दिव्य शक्तियों की लालच में अपने ही गुरु की बलि चढ़ा दी। आरोपी युवक ने पहले गुरू का सिर फोड़ दिया और उनका खून पीया। इसके बाद प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर उनको जिंदा जला डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला करेली बड़ी चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को पैरी सोंढुर नदी के एनीकट किनारे श्मशान घाट के पास एक फरवरी को अधजली लाश मिली थी। पुलिस ने शिनाख्त कराई तो पता चला कि शव गोबरा नयापारा के सोमवारी बाजार निवासी बसंत साहू का था। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर जांच शुरू की।
इस दौरान बसंत साहू के बेटे देवेंद्र ने बताया कि उसके पिता 31 जनवरी को किसानपारा नयापारा निवासी मान्या चावला के साथ बाइक से इलाज कराने की बात कहकर गए थे। इसके बाद नहीं लौटे। जांच में यह भी पता चला कि बसंत साहू को अंतिम बार मान्या के साथ उसकी बाइक पर लोमश ऋषि आश्रम की तरफ जाते हुए देखा गया था।
शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी मान्या चावला उर्फ रौनक सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मान्या ने पुलिस को बताया कि बसंत साहू झाड़-फूंक करना जानता था। मान्या उससे तंत्र-मंत्र सीख रहा था। दोंनो 31 जनवरी को रात करीब 12 बजे श्मशान घाट पर तंत्र साधना करने गए थे।
आरोपी मान्या ने पुलिस को बताया कि उसे किसी साधु से पता चला था कि तंत्र साधना करते हुए किसी जीवित व्यक्ति का खून पीया जाए तो शक्तियां प्राप्त हो जाती हैं। इसी के चलते आरोपी ने तंत्र साधना कर रहे बसंत साहू के सिर पर पहले डंडे से वार किया। फिर उसके खून को काले रंग के मिट्टी के बर्तन में भरकर पीया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली