देश की बढ़ती जनसंख्या पर लगाम लगाना जरूरी:  उदयराज सिंह    डीएम ने किया  जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़े का शुभारम्भ

रूद्रपुर। विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला अस्पताल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़े का भी शुभारम्भ हुआ। गोष्ठी और पखवाड़े का शुभारम्भ जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने किया। गोष्ठी में बढ़ती जनसंख्या को कम करने को लेकर चर्चा की गई। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि देश की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस पर लगाम लगाना जरूरी है। सीमित संसाधनों पर ही निर्भर रहकर बड़ी जनसंख्या के लिए सभी व्यवस्थाएं कर पाना मुश्किल है।
जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण नहीं रख पाये तो आने वाले समय में एक विकराल समस्या उत्पन्न हो जाएगी। हमको अपने समाज अपने परिवार आदि को जागरूक करना होगा। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि विश्व में बढ़ती हुई जनसंख्या चिंता का विषय है जिस तेजी से विश्व में जनसंख्या बढ़ रही है। उस हिसाब से संसाधन जुटाना मुश्किल होता जा रहा है वह दिन दूर नहीं जब इसी प्रकार से जनसंख्या बढ़ती रही तो खाद्यान्न और अन्य सुविधाओं की कमी विकराल रूप ले लेगी अगर हम भारत में ही देखें तो विश्व में भारत आबादी के मामले में दूसरे नंबर पर था लेकिन जिस तरह से हमारे देश में जनसंख्या लगातार बढ़ रही है तो हो सकता है आने वाले कुछ सालों में हम चीन को पछाड़कर विश्व में पहले नंबर पर आ जाए और और हम विश्व में आर्थिक रूप से पिछड़ जाए। बढ़ती हुई जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सरकार के द्वारा विश्व जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़े का आयोजन किया गया है जिसमें लोगों को जागरूक करते हुए कम जनसंख्या के फायदों की जानकारी दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य जनता को स्वेच्छा से सीमित परिवार के लिए प्रेरित करना है। सरकार कभी नहीं चाहती कि किसी भी प्रकार की जबरदस्ती से जनसंख्या नियंत्रण किया जाए, अपितु प्रत्येक नागरिक को इतना जिम्मेदार व समझ होनी चाहिए कि आज बढ़ती हुई जनसंख्या आने वाले कल मे कितना विकराल रूप धारण कर सकती है। एक तरफ तो विश्व में जनसंख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है, दूसरी तरफ प्राकृतिक संसाधन तेजी से कम हो रहे हैं ऐसे में अधिक जनसंख्या के जीवन यापन में भयंकर कठिनाइयों का सामना आने वाले समय में करना पड़ सकता है।प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने अधिकारों को समझें व अपने अच्छे जीवन यापन के लिए स्वयं की इच्छा से जनसंख्या नियंत्रण के बारे में विचार करें। बताया कि जिले भर में 24 जुलाई तक जनसंख्या दिवस पखवाड़ा मनाया जायेगा। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूक किया जायेगा। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में लगाए गए परिवार नियोजन से संबंधित स्टालो का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर आईएएस अधिकारी अनामिका सिंह, सीएमओ डा. मनोज कुमार शर्मा, प्रमुख अधीक्षक डा. आर के सिन्हा, डिप्टी सीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, डा. एम के तिवारी डा. जयंत जोशी, मैनेजर डा. अजयवीर सिंह, एएनएम दीपा जोशी, डीएस भंडारी, पंकज गुसाई आदि मौजूद रहै।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    रुद्रपुर -कोतवाली पुलिस ने म्यूल खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई क रते हुए दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया और कई म्यूल खाते में भी चिहिन त किए है। पुलिस का…

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी

    रुद्रपुर -कोतवाली पुलिस ने वीजा-पासपोर्ट बनाने और विदेशों में नौक री दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले इमीग्रेशन संचालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से बड़ी…

    You Missed

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी

    जंगलों पर संकट के बादल,वन विभाग ने संरक्षण की कवायद तेज  अतिक्रमण- विकास की दोहरी मार झेल रहे वन -घटते दायरे को थामने,हरियाली बढ़ाने पर जोर

    बेरहमी से पीटा, अस्पताल में मौत; हत्या के आरोपी फरार

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग

    बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग