निजी क्लीनिक में  उपचार के दौरान  6 माह गर्भवती की मौत मौके पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम को  भेजा    क्लीनिक स्वामी महिला क्लीनिक बंद कर फरार  

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र एक निजी क्लीनिक पर 6 माह गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार लोग और तीमारदारों ने क्लीनिक पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को भेजा है।
आजाद नगर ट्रांजिट कैंप निवासी इंद्रजीत उर्फ गुड्डू टुकटुक चलाता है। उसकी शादी तीन साल पहले 22 वर्षीय पूजा से हुआ था। विवाह के बाद उनका एक पुत्र भी हुआ। फिलहाल पूजा छह माह की गर्भवती थी और बीते दिनों उसकी अचानक हालत खराब हो गई थी।  इस पर परिवार के लोग महिला को आजाद नगर में एक निजी क्लीनिक पर उपचार कराया। बताया जा रहा है कि अधिक हालत खराब होने पर सोमवार को परिवार के लोग  निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। इस पर  परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले आए। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप था कि आजाद नगर में स्थित निजी क्लीनिक की महिला ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह उसका उपचार कर ठीक कर लेगी। बाद में उसने हाथ खड़ा कर दिया। जिससे उसकी मृत्यु हुई है। महिला की मौत की सूचना पर परिवार को लोग वहां पहुंचे। परिजनों ने  क्लीनिक  स्वामी पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों को शांत कराया। बाद में पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  पुलिस का कहना था कि गर्भवती महिला की मौत हो गई। मौत के कारणों को जानने को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच की जायेगी। गर्भवती महिला की मौत के बाद क्लीनिक स्वामी महिला क्लीनिक बंद कर फरार होने का मामला प्रकाश में आया। क्लीनिक का चैनल बंद है। बाहर महिलाओं की भीड़ जमा है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान