दो शादी करके फंस गया व्यक्ति पत्नियों में तीन-तीन दिन का हुआ बंटवारा,  रविवार को छुट्टी 

मध्यप्रदेश।  देश-दुनिया में अजीबो गरीब मामले देखने और सुनने को मिल जाते हैं। ऐसा ही एक अनोखा मामला  यहां मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सामने आया है। यहां पर जमीन का नहीं बल्कि पति का बंटवारा हो गया है। ग्वालियर के कुटुंब न्यायालय में दो पत्नियों और पति में यह समझौता हुआ है कि पति तीन-तीन दिन दोनों के साथ रहेगा।
रविवार को उसकी छुट्टी है। यानी वह तय कर सकेगा कि उसे क्या करना है। ग्वालियर के कुटुंब न्यायालय में अनोखा मामला आया जिसमें व्यक्ति ने दो शादी कर ली। कुटुंब न्यायालय के काउंसलर हरीश दीवान ने तीनों की काउंसलिंग की और विवाद का निपटारा किया। पति ने दोनों पत्नियों को एक-एक फ्लैट दिया है। अपनी 75 हजार सैलरी में से आधा-आधा दोनों को भी देगा। पति हरियाणा में मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर है। उसकी 2018 में शादी हुई थी। वह लंबे अरसे तक साथ भी रहे। कोरोना काल में जब 2020 में लॉकडाउन लगा तो वह पत्नी को ग्वालियर स्थित मायके में छोड़ गया। वह हरियाणा लौटा और वहां उसके संबंध ऑफिस में काम करने वाली एक महिला से बन गए। व्यक्ति ने उसके साथ दूसरी शादी कर ली। यह मामला कुटुंब न्यायालय में काउंसलर हरीश दीवान के पास पहुंचा। दीवान ने दोनों पत्नी और पति को बुलाया और समझौते का रास्ता खोजा। छह महीने तक बातचीत के बाद तय हुआ कि पति तीन दिन तक एक पत्नी के साथ रहेगा और तीन दिन दूसरी के साथ। रविवार को वह पूरी तरह आजाद है और अपनी मर्जी से कहीं भी जा आ सकता है। उसके बाद इस पर दोनों पत्नी और पति राजी हो गये और उसके बाद इस मामले पर सहमति बन गई।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली