दो हफ्ता पूर्व हुई लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा

दो हफ्ता पूर्व हुई लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा

लूट कांड में शामिल चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लूटे गए जेवरात व अन्य सामग्री पुलिस ने किया बरामद
सितारगंज। सितारगंज के निकटवर्ती ग्राम टुडलिया गोविंदपुर में दो हफ्ते पूर्व हथियारबंद बदमाशों द्वारा, गृह स्वामी को बंधक बनाकर एवं घर के अन्य सदस्यों को लाठी-डंडों, एवं चाकू से हमला कर, किये गए लूटकांड का पुलिस ने पटाक्षेप किया। पुलिस ने लूट कांड में शामिल चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूटे गए सामान एवं जेवरात बरामद किये।
सितारगंज के निकटवर्ती ग्राम टुडलिया गोविंदपुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र बाबूराम के घर गत 3 मार्च को 12:30 बजे, कुछ बदमाश लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, चाकू एवं तलवारों से लैस होकर दीवार फांद कर उनके घर पर घुस आए थे। बदमाशों ने गृह स्वामी ओम प्रकाश के पुत्र सुनील पर डंडे से बार कर एवं छोटा पुत्र कपिल को चाकू से वार कर घायल कर घर के अलमारी में रखी उनकी पत्नी एवं बहू के जेवरात एवं लगभग एक लाख रुपए नकदी को लुटेरे लेकर फरार हो गए। जाते-जाते लुटेरों ने घर के लगभग सभी सदस्यों का मोबाइल भी ले गए थे। घटना की सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस के आला अधिकारियों ने भी मौका मुआयना कर, घटना के खुलासा एवं बदमाशों की धरपकड़ के लिए 5 टीमों की गठन कर दी थी। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड तथा फॉरेंसिक की टीम को बुला कर घटनास्थल का निरीक्षण कराया हुआ फॉरेंसिक टीम द्वारा साइंटिफिक एविडेंस एकत्रित की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह डॉ मंजूनाथ टीसी, नए मामले का खुलासा करते हुए कहा कि घटना के बाद, खुलासे के लिए गठित की गई पांचो टीम ने, घटनास्थल के आसपास अमरिया, बड़ापुरा, बलहरा, पीलीभीत, जोशी कॉलोनी व अन्य संभावित स्थानों पर लगे करीब 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरे को खंगाला एवं पीड़ित के घर पर शादी समारोह के समय पहुंचे लगभग 82 लोगों से पुलिस ने गहन पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने कई पेशेवर अभियुक्तों से भी गहन पूछताछ कर जानकारियां जुटाई। पुलिस ने घटना के खुलासे के बाबत गठित तकनीकी टीम का सहयोग लेते हुए 13 एवं 14 मार्च को घटना में शामिल कुल 4 अभियुक्तों अनिल सागर पुत्र अमर सिंह अमरिया, सचिन पुत्र नेम चंद्र निवासी जहानाबाद पीलीभीत, जसवंत सिंह पुत्र बंदी गोविंदपुर सितारगंज एवं प्रमोद कुमार पुत्र वीर सिंह कुंडलिया गोविंदपुर सितारगंज को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए जेवरात मोबाइल एवं अन्य सामग्री बरामद की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने  पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य किए जाने के बाबत ढाई हजार रुपए का नगद इनाम भी दिया
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली