धूमधाम से मनाया गया संत कबीर प्रकट दिवस

Spread the love
किच्छा । नगर में विभिन्न स्थानों पर संत कबीरदास का प्रकट दिवस धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को विधायक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक तिलकराज बेहड़ ने कबीरदास के चित्र पर माल्यार्पण किया। बेहड़ ने कहा कि कबीरदास जी महान विचारक और समाज सुधारक थे। उन्होंने अपनी लेखनी से समाज में फैले आडंबरों पर कुठाराघात किया था। बेहड़ ने विधायक निधि से सार्वजनिक स्थल पर संत कबीर की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की।

पुरानी गल्ला मंडी में सद्गुरू कबीर मंदिर सेवा समिति ने संत कबीर का 625 वां प्रकट दिवस धूमधाम से मनाया। इस सुअवसर पर संत कबीर मंदिर में सुबह छह बजे संत गुरू महिमा पाठ किया गया। इसके पश्चात महिलाओं ने बैंड बाजे के साथ पूरे नगर कलश यात्रा निकाली। बैंड बाजों की मनोहारी धुनों ने पूरे वातावरण को कबीरमय बना दिया। इसके बाद मंदिर में संत्सग, भजन, कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा संत कबीर ने समाज में फैली बुराईयों को दूर कर एकजुट करने का कार्य किया। दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सद्गुरू कबीर मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष मुकेश कोली, महामंत्री राजेश रज्जी, रामगोपाल कोली, महंत मिलन दास, संत भाव दास, संत रतन दास, संत अमर दास, संत लालमन दास, संत प्रथ्वी दास, संत रामचंद्र दास आदि थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी