धोखाधड़ी में सामिया लेक सिटी का डायरेक्टर सगीर खान धोखाधड़ी में गिरफ्तार मालिक फरार, पुलिस जारी करेगी लुक आउट नोटिस 

Spread the love
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने सामिया बिल्डर्स के डायरेक्टर को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सामिया के मालिक जमील खां फरार है। उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया जाएगा। उनका कहना है कि सामिया बिल्डर्स के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी और संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी मंजूनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि सामिया लेक सिटी के प्रबंधक और मालिक के खिलाफ लालकुंआ नैनीताल के शहजाद खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2012 में उन्होंने सामिया लेक सिटी का प्रचार देखा और सोसाइटी के स्वामी वसुन्धरा इंक्लेव दिल्ली निवासी जमील खान और डायरेक्टर गाजियाबाद निवासी सगीर खान से संपर्क किया। उन्होंने 16 लाख दस हजार रुपए जमा किए, लेकिन अभी तक उन्हें प्लाट नहीं मिला। शहजाद की पत्नी फिरदौस खान ने भी प्लाट के लिए 16 लाख दस हज़ार रुपये जमा किए, उन्हें भी प्लाट नहीं मिला। इसी तरह शहजाद की बेटी डाक्टर फरहीन खान और बेटे फरदीन खान ने आठ लाख पांच हजार आठ लाख पांच हजार रुपए जमा किए, लेकिन रजिस्ट्री और दाखिल खारिज हो जाने के बाद भी कोई प्लाट नहीं मिला। इस मामले में चार तहरीरों पर अलग अलग मुकदमे दर्ज किए गए।
एसएसपी ने बताया कि बिल्डर ने एक प्लाट की कई रजिस्ट्री कर रखी है। आम तौर पर जब कोई पीड़ित बिल्डर्स की शिकायत पुलिस से करता तो बिल्डर्स डरा धमका कर उसे दूसरा प्लाट देने का वादा करके मामला ठंडे बस्ते में डलवा देते। उन्होंने बताया कि सीओ से जांच कराई गई तो पता चला कि अनेक लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि कोतवाल विक्रम सिंह राठौर व उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह गोस्वामी व एसओजी की टीम गठित की और डायरेक्टर सगीर खान को गिरफ्तार कर लिया। अभी मालिक जमील खान फरार है, जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी होगी। यदि वह विदेश में होगा तो वहां लाया जाएगा। लुक आउट नोटिस भी जारी किया जाएगा। उन्होंने मिडिल क्लास लोगों के साथ धोखेबाजी करने वालों की संपत्ति कुर्क करने की बात कही है। साथ ही पुलिस टीम को पुरस्कृत करने का ऐलान किया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप