नई नजूल नीति का लाभ पात्र लोगों को पहुंचाने के लिए प्रक्रिया शुरू   मेयर ने किया नजूल भूमि पर काबिज परिवारों से लाभ उठाने का आह्वान

Spread the love

नई नजूल नीति का लाभ पात्र लोगों को पहुंचाने के लिए प्रक्रिया शुरू

मेयर ने किया नजूल भूमि पर काबिज परिवारों से लाभ उठाने का आह्वान

वार्ड 35 आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी में शिविर लगाकर लोगों के भरे गये फार्म

रुद्रपुर। नई नजूल नीति का लाभ पात्र लोगों को पहुंचाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गयी है। नगर निगम की ओर से बुधवार को वार्ड 35 आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी में शिविर लगाकर लोगों के फार्म भरे गये। मेयर रामपाल सिंह ने लोगों से नीति का लाभ उठाने का आह्वान किया। शिविर लगाने से पूर्व से पूर्व नगर निगम कार्यालय में मेयर रामपाल सिंह ने मुख्य नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, एसडीएम मनीष बिष्ट, तहसील दार पूजा शर्मा, सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी राजस्व विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ नजूल नीति के सरलीकरण को लेकर बैठक की ।

बता दें हाल ही में सरकार ने नई नजूल नीति का सरलीकरण किया था जिसके तहत पचास वर्ग मीटर तक के भूखंडों का मालिकाना हक दिलाने के लिए उन्हें निशुल्क फ्री होल्ड किया जा रहा है। नीति का लाभ अधिक से अधिक तक लोगों तक पहुंचाने के लिए मेयर के निर्देश पर शहर में पहला कैम्प आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में लगाया गया। जिसका शुभारम्भ मेयर रामपाल सिंह और मुख्य नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में नगर निगम कर्मियों ने पात्र लोगों के फार्म भरे और लोगों को नई नजूल नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि हाल ही में सरकार ने नजूल नीति को संशोधित करते हुए नजूल भूमि पर काबिज आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों, जो प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्राविधानित मानकों के अधीन पात्रता की श्रेणी में आते हों और जिनका नजूल नीति, 2021 में उल्लेखित कट ऑफ डेट दिनांक 09.11.2011 से पूर्व कब्जा हो, को 50 वर्ग मीटर तक आवासीय भूमि को निःशुल्क उपलब्ध कराने की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस नीति का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी वर्गों में शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि फ्री होल्ड की प्रक्रिया को पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता से पूरा किया जायेगा। मेयर ने कहा कि लोग किसी भी जालसाज के बहकावे में न आयें, बल्कि जमीन को फ्री होल्ड कराने हेतु स्वयं जिम्मेदार लोगों से संपर्क करें। मेयर ने कहा कि नजूल नीति पर मालिकाना हक दिलाना उनकी प्राथमिकता थी। चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से वायदा किया था और संकल्प लिया था कि जब तक नजूल नीति का सरलीकरण नहीं होता तब तक वह कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। लम्बे समय से किये जा रहे प्रयासों के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता की पीड़ा को समझते हुए नजूल नीति का सरलीकरण किया है। जिसका लाभ रूद्रपुर शहर के हजारों लोगों को मिलेगा।

मेयर ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की सच्ची हितैषी है। नजूल नीति का सरलीकरण करके मुख्यमंत्री धामी ने शहरवासियों को सबसे बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि नजूल भूमि फ्री होल्ड होने से अब लोगों को बैंक लोन मिलने में दिक्कतें नहीं आयेंगी। इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, एसडीएम मनीष बिष्ट, तहसीलदार पूजा शर्मा, सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मानचित्रकार शारिक अली, मनोज गहतोड़ी, विनय विश्वास गणेश राय ईश्वर मालिक अशोक राय परिमल सरकार सहित तमाम कॉलोनी वासी मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी