दबंगों ने किया मेडिकल स्वामी पर हमला, दुकान में की तोड़फोड़    उधार के पैसे मांगने पर ठेकेदार ने मेडिकल स्टोर में घुसकर दिखाई दबंगई  

रुद्रपुर।  पिछले कुछ दिनों से वार्डों में दबंगों ने आतंक मचा रखा है। रंपुरा बस्ती में दो बार आपसी गैंगवार और युवक पर फायरिंग की घटना के बाद अब थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में दबंगों ने एक मेडिकल स्टोर में घुसकर स्टोर स्वामी को बेरहमी से पीटा और जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

 वार्ड न0-01 जनपद रोड फुलसुंगा थाना ट्रांजिट कैंप में  मुनिराज सैनी ने बताया की वह किराये पर रहता, उसका एक खुशी फॉर्मेसी के नाम से मेडिकल है जिसमें से कि उक्त ठेकेदार कुलदीप ठाकुर गोकुलधाम कॉलोनी फुलसुंगा ने अपनी व अपने मजदुरो कि 5, 6 माह से उधार दवा ले रहा था। उक्त ने पीड़ित से अब तक 9,236 रू0 का उधार कर चुका है। मुनिराज ने कुलदीप से जब भी अपने पैसे मांगता था तो कुलदीप कुछ दिन में पैसे देने को टाल देता है जिससे चलते 13 सितंबर की  रात लगभग 09:00 बजे वह अपने मेडिकल में बैठा उसी बीच उक्त कुलदीप व रवी, प्रवेश और अज्ञात लड़को को उसके मेडिकल में ले आया और गंदी गंदी गालियां देते हुए उसके मेडिकल में घुसकर बुरी तरह मारने पीटने लगे और जान से मारने कि धमकी देने लगा। 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचित किया पर अभियुक्तों उसे दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने कि धमकी देकर भाग गए। मार पीट के दौरान पीड़ित मुनिराज को सिर व आँख पर गुम चोट व हाथ पैर पर काफी चोट आई है।
 पीड़ित ने घटना की सीसीटीवी फुटेज व तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर अनुषा बडोला ने बताया कि वार्डों में मारपीट की वारदातों को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है। आगे भी पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा