नगर निकाय के चुनाव को लेकर DM ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी  

Spread the love

नगर निकाय के चुनाव को लेकर DM ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी
नैनीताल। नागर स्थानीय निकायों (नगर निगम, नगर पालिका, परिषद एवं नगर पंचायतों) के निर्वाचन हेतु मतदाताओं के रजिस्ट्रीकरण एवं उनकी वार्डवार मतदाता सूची, निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.नि.) धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक अधिकारी तथा नोडल अधिकारी के पदों पर नियुक्त कर दी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गर्ब्याल ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिवचरण द्विवेदी को जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया है। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जनपद के अन्तर्गत समस्त स्थानीय निकायों के लिए आयोग की ओर से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी के कार्यों पर निगरानी तथा समन्वय स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्देशन में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी अपने कृत्यों का निर्वहन करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गर्ब्याल ने कहा कि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्देशन में पर्यवेक्षक, संगणक एवं इस कार्य में सम्पादन करने में नियुक्त अन्य कार्मिक अपने कृत्यों का निर्वहन करेंगे। सहायक निर्वाचक अधिकारी सम्बन्धित निकायों के लिए समन्वय अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग के दिशा निदेशानुसार नगर निगम हेतु सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम एवं अन्य समस्त निकायों मे सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। उन्होंने बताया है कि सम्बन्धित निकायों के लिए समन्वय अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे तथा पुनरीक्षण सम्बन्धित सभी व्यवस्थायें स्थापित करेंगे।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, उप जिलाधिकारी नैनीताल, उपजिलाधिकारी रामनगर, उपजिलाधिकारी कोश्याकुटोली, उपजिलाधिकारी धारी तथा उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर, कोश्याकुटोली, धारी, कालाढूगी तथा तहसीलदार लालकुआं को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है तथा सहायक नगर आयुक्त हल्द्वानी, अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद नैनीताल,रामनगर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भवाली, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भीमताल, कालाढूगी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लालकुआं को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप