ननद के घर आई विवाहिता की पति ने धारदार हथियार से गला रेत कर दी  हत्या  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा  

Spread the love

किच्छा। ननद के घर आई विवाहिता की उसके ही पति ने धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। दिन दहाड़े हुई निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
नगर के वार्ड नंबर 3 सिसई में तीन दिन पूर्व पूनम उर्फ मीरा 28 वर्ष पत्नी अशोक कुमार निवासी लक्ष्मी विहार कॉलोनी आजाद नगर कोतवाली किच्छा अपनी ननद के घर मेहमानदारी में आई थी। बीती रात पूनम का पति अशोक भी अपनी बहन बहनोई के घर से आया गया। बीती रात अशोक की बहन धनवती एवं बहनोई तेजपाल बड़ी अच्छे से अशोक की आओ भगत की । शनिवार को आम दिनों की तरह मृतिका की ननद धनवती अपने पति तेजपाल के साथ मजदूरी करने चली गई। घर में धनवती का भाई अशोक एवं धनवती की ननद पूनम उर्फ मीरा पत्नी अशोक घर पर अकेले रह गए। दोपहर में जब धनवती एवं उसका पति तेजपाल भोजन करने घर आएं तो घर में पूनम उर्फ मीरा खून से लथपथ मृत पड़ी हुई थी तथा मौके से मृतिका का पति अशोक गायब था। बदहवास पति-पत्नी ने घटना की जानकारी पास पड़ोसियों को देते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है मृतका की ससुराल लक्ष्मी बिहार कॉलोनी आजाद नगर कोतवाली किच्छा है जबकि मृतिका पूनम उर्फ मीरा का मायका महतोष पुर मोड़ थाना गदरपुर उधम सिंह नगर का है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के मायके पक्ष को दे दी है। हत्या के बाद से मृतिका का पति अशोक गायब है। पुलिस घटना के बाद से फरार हुए मृतका के पति अशोक की तलाश कर रही है। मृतिका अपने पीछे 8 वर्ष की पुत्री एवं ढाई वर्ष का पुत्र को रोता बिलखता छोड़ गई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप