सुल्तानपुर पट्टी। चौकी में नवनियुक्त चौकी इंचार्ज विजय सिंह ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की ।
शुक्रवार को नवनियुक्त चौकी इंचार्ज विजय सिंह ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस से पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा करने की मांग की। बता दें कि चौकी में नवनियुक्त चौकी इंचार्ज विजय सिंह ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जिसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने नवनियुक्त चौकी इंचार्ज से पुलिस की गश्त को बढ़ाने और पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कुछ लोग नशीली दवाओं को बेचने का काम कर रहे हैं। जिससे युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में जा रही है। वहीं चौकी इंचार्ज विजय सिंह ने कहा कि चोरियों का खुलासा करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। और नशे के कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर महेश चंद्रा, हरपाल वर्मा,सुशील अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, राधा मोर्य, किरन मोर्य, पवन कुमार, राजू, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।




