नवनियुक्त चौकी इंचार्ज ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

सुल्तानपुर पट्टी। चौकी में नवनियुक्त चौकी इंचार्ज विजय सिंह ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की  ।
शुक्रवार को नवनियुक्त चौकी इंचार्ज विजय सिंह ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस से पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा करने की मांग की। बता दें कि चौकी में नवनियुक्त चौकी इंचार्ज विजय सिंह ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जिसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने नवनियुक्त चौकी इंचार्ज से पुलिस की गश्त को बढ़ाने और पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कुछ लोग नशीली दवाओं को बेचने का काम कर रहे हैं। जिससे युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में जा रही है। वहीं चौकी इंचार्ज विजय सिंह ने कहा कि चोरियों का खुलासा करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। और नशे के कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।   इस  मौके पर महेश चंद्रा, हरपाल वर्मा,सुशील अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, राधा मोर्य, किरन मोर्य, पवन कुमार, राजू, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    दिनेशपुर। आगामी त्योहारों और थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिनेशपुर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम…

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    रुद्रपुर। आगामी दशहरा, धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रुद्रपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रुद्रपुर पुलिस…

    You Missed

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली

    त्योहारों पर सुरक्षा की मांग, व्यापारियों ने पुलिस से की पुख्ता इंतजाम की अपील

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति