नशेड़ी पति ने की पत्नी का गला दबाकर मारने की कोशिश

रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में मध्य रात्रि नशेड़ी पति ने मारपीट करते हुए अपनी पत्नी का गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। शोर की आवाज सुनकर घर वालो ने उसे बचाया। घर वाले उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गये। पीड़िता का आरोप है कि पति से उसे व उसके बच्चो को जान माल का खतरा बना हुआ है।

पीड़िता का कहना है कि वह ट्रांजिट कैम्प की रहने वाली है। उसका पति रोज नशा करके घर आता है और हर रोज घर में झगडा करता है। उसका आरोप है कि पति गालियों देते हुये उसे व उसके बच्चे को बुरी तरह मारता पीटता है व घर का खर्च भी नहीं देता है। 28 फरवरी को मध्य रात्रि पति ने नशे में उसको बुरी तरह पीटते हुए उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश कर रहे थे। जिस पर उसने शोर मचाया। शोर की आवाज सुनकर घर वालो ने उसे बचाया। घर वाले उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गये। पीड़िता का आरोप है कि उसके सुसराल वाले भी उसके पति का साथ देते है। पति से उसे व उसके बच्चो को जान माल का खतरा बना हुआ है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद