नशे के इंजेक्शनों के साथ दो गिरफ्तार

रामनगर। कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 111नशे के अवैध इंजेक्शन बरामद करने में सफलता हासिल की है ।जानकारी देते हुए कोतवाली के एसएसआई अनीस अहमद ने बताया कि शुक्रवार की शाम मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने ग्राम तेलीपुरा रोड स्थित प्राइमरी स्कूल के पास दो संदिग्ध लोगों को दबोचते हुए तलाशी लेने पर उनके कब्जे से नशे के अवैध इंजेक्शन बरामद किए। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अनिल सैनी निवासी शिव कॉलोनी तेलीपुरा रोड एवं अंबीराम निवासी ग्राम चिल्किया बताया। अनिल के कब्जे से 66 और अंबीराम के कब्जे से 45 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए हैं।आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है तथा पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद