नानकमत्ता में एक ही रात में टूटे तीन दुकानों के ताले  

Spread the love

नानकमत्ता। बीती रात्रि शहर में एक ही रात में तीन दुकानों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने दुकान पर रखी लाखों की नकदी एवं मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और नगर में सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा मार्ग पर हरियान कॉम्प्लेक्स में स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालित है। बृहस्पतिवार की सुबह दुकानदार ने देखा कि दुकान का शटर कुछ खुला हुआ है और ताले भी नहीं है। उसने तत्काल इसकी सूचना ग्राहक सेवा केंद्र की प्रभारी ममता पंत को दीं। चोरों ने गल्ले का ताला तोड़कर बैग में रखी एक लाख रुपए की नगदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलते एसआई चन्दन सिंह पुलिस की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इधर ईनटू पुत्र किशन मंडल की चिकन की दुकान पर ताला टूटा था। बिल्ला पुत्र चितरंजन की चिकन की दुकान पर ताला तोड़कर 700 की नकदी और मोबाइल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इधर पुलिस नगर में सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। लगातार हो रही चोरी की वारदात को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारी अपने आप को सुरक्षित नहीं दिख रहे हैं। जिस तरह शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदात में पुलिस गश्त की पोल खोल कर रख दी है। व्यापार मंडल के महामंत्री गुरनाम सिंह ने ने व्यापारियों के साथ पुलिस को जल्द खुलासे की मांग की है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी