50 लाख से अधिक की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

रुद्रपुर। जनपद में नशे के सौदागरों पर कार्रवाई के लिए चलाया जा रहा अभियान के तहत काशीपुर पुलिस को सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 50 लाख से अधिक कीमती स्मैक सहित बरेली का तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने किया। एसपी काशीपुर अभय सिंह के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस ढेला पुल के पास चेकिंग कर रही। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को एक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अमरुद्दीन अंसारी निवासी ग्राम अगरास थाना फतेहगंज जिला बरेली यूपी बताया। पुलिस ने उसके पास से 502.20 ग्राम अवैध स्मैक तथा 15 हजार रुपये  बरामद किए। पुलिस को पूछताछ में उसने बताया कि उसी के क्षेत्र की  रेशमा जो पहले से ही स्मैक के कारोबार में लिप्त है और वह कई बार बरेली और काशीपुर आदि स्थानों से स्मैक के मामले में जेल जा चुकी है। रुपयों के लालच में  आसपास के स्मैक तस्करों बुला कर  थाना कुंडा को महंगे दामों पर बेचता था।  एसएसपी ने बताया कि नशे के सौदागरों पर सख्ती से नकेल कसी जा रही है। एसएसपी ने टीम को दो हजार रुपए इनाम देने की घोषणा करते हुए पीठ थपथपाई।  एसपी काशीपुर के मुताबिक गिरफ्तार स्मैक तस्कर की इस कारोबार में उसकी पत्नी भी करती हैं। पुलिस को पूछताछ में कई और भी नाम प्रकाश में आए हैं। उनकी जल्दी गिरफ्तारी होगी।  इस दौरान एसपी काशीपुर अभय सिंह,सीओ वंदना वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी