नाले में मिला व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

रूद्रपुर। बहन के घर आया शक्तिफार्म निवासी राजमिस्त्री का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गयी। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस के मुताबिक शक्तिफार्म नंबर दो निवासी 45 वर्षीय गुसांई उर्फ मनोज सान यहां संजयनगर खेड़ा में बहन के घर आया था। बुधवार शाम से वह लापता था। बहन व बहनोई ने तलाश की। कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह को लोगों ने नाले में एक व्यक्ति पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच गुंसाई का बहनोई व अन्य लोग पहुंचे। उसे नाले में पड़ा देख बहन के होश उड़ गए। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना ट्रांजिट कैंप से पुलिस पहुंची। पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। मृतक की दो पुत्रियां और एक पुत्र है। पुलिस ने बताया कि मृतक राज मिस्त्री का काम करता था और उसे कुत्ते ने काट लिया था। वह शक्ति फार्म से यहां पर बहन के घर रह कर इंजेक्शन लगवाने आया था।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद