निगम की लापरवाही से जरूरतमंदों पर बढ़ रहा सर्दी का सितम: शर्मा

Spread the love

रूद्रपुर– कांग्रेस के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने नगर निगम पर अपनी जिम्मेवारी से मुंह मोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की लापरवाही से ठंड में गरीब और जरूरतमंद लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। मीडिया को जारी बयान में सीपी शर्मा ने कहा कि तराई में ठंड लगातार बढ़ रही है, लेकिन शहर में अलाव की व्यवस्था नहीं है। अलाव नहीं जलाए जाने के कारण लोग ठंड में सड़क किनारे ठिठुर रहे हैं, मेहनत व मजदूरी कर रात सड़क पर बिताते हैं। पन्नी और लकड़ी के टुकड़े जलाकर वे स्वयं अलाव की व्यवस्था करते हैं। नगर निगम शहर में अलाव जलाने के नाम पर महज खानापूर्ति कर रहा है।नगर निगम द्वारा बीते दिनों महज दो चार जगहों पर थोड़ी देर के लिए अलाव जलाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली गयी। नगर निगम के अलाव कहीं भी शहर में नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, ऊपर से शीतलहर चलने के कारण लोगों की कंपकंपी छूट जाती है, लेकिन इसका अहसास नगर निगम को नहीं हुआ है। डीएम ने पिछले दिनों निकायों को अपने अपने क्षेत्रें में अलाव जलाकर लोगों को ण्ड से राहत दिलाने के निर्देश दिये थे लेकिन डीएम के आदेश भी बेअसर साबित हुए हैं। शहर में भिक्षावृत्ति व रिक्शा चलाकर अपना और अपने परिवार का पेट पालने वाले निर्धन जरूरतमंद आसमान के नीचे फुटपाथ पर ठंड के थपेड़ों के जीवन व्यतीत करने मजबूर है। कहने को जरूरतमंदों को आसरा देने के लिए शहर में रैन बसेरा संचालित किए जा रहे हैं। लेकिन विडंबना है कि इनमें से अधिकांश आश्रय स्थलों में गरीबों को आसरा नहीं मिल पा रहा है। महानगर अध्यक्ष श्री शर्मा ने शीत लहर को देखते हुए शीघ्र शहर के सभी वार्डों में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर सुनवाई नहीं हुयी तो जिलाधिकारी से मुलाकात की जायेगी

 

 

 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी