साईकिल सवार युवक पर गुलदार ने किया हमला, गंभीर रुप घायल

ऊधमसिंहनगर के खटीमा क्षेत्र में किलपुरा रेंज के श्रीपुर विचवा वन चौकी के पास साईकिल सवार युवक को गुलदार ने हमला कर दिया। हमले युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। देर शाम श्रीपुर विचवा निवासी राहुल सिंह बोरा खेल कर साईकिल से घर लौट रहा था। इसी बीच जब वह श्रीपुर विचवा वन चौकी के पास पहुंचा था तो अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। इससे वह साईकिल सहित गिर गया। राहुल की चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। जब तक गुलदार जंगल की ओर भाग गया। गुलदार के हमले में युवक घायल हो गया है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग चौकी श्रीपुर विचवा में तैनात वन कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने घटना की सूचना किलपुरा रेंज के रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती को दी। घायल युवक को वन कर्मी उप जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्सक डॉ. अमित बंसल एवं केएस वल्दिया ने घायल युवक का उपचार किया। डॉ. बंसल ने बताया कि घायल युवक की हालत सामान्य होने पर छुट्टी दे दी गई। रेंजर उप्रेती ने बताया की शाम के समय गुलदार अक्सर वन सीमा से सटे आबादी क्षेत्र में कुत्ते, बकरी के शिकार की तलाश में जाते है। ग्रामीणों ने वन विभाग से घायल युवक को मुआवजा देने की मांग की है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद